Breaking News: कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 4 लड़के और 4 लड़कियां – एक की तलाश जारी
Digital UP News Desk
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित पत्थर घाट पर गुरुवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चार लड़के और चार लड़कियां गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी वे अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीन लड़कियों समेत चार लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
लापता युवक की तलाश लगातार जारी है। पुलिस और राहत टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। लापता युवक की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट सामने आएगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।

