ब्रेकिंग यूपी: 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, सपा प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान
Digital UP News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह वर्ष 2027 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तब लोकसभा के सांसद थे। उन्होंने इसी अनुभव को अपने लिए शुभ बताते हुए संकेत दिया कि इस बार भी वह वही राजनीतिक रास्ता अपनाएंगे, जो पहले उनके लिए अच्छा साबित हुआ था।
अखिलेश यादव के इस ऐलान के बाद यूपी की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है और अखिलेश यादव की भूमिका क्या रहती है।

