कानपुर में ट्रयूबवेल पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या… रात में हुई थी शराब पार्टी, शव उठाने पर पुलिस-परिवार के बीच नोकझोंक

4e762a69-47fc-4f6f-968a-a449dbaa9e84

रिपोर्ट – कृष्णा शर्मा

कानपुरः यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कानपुर में बीते बुधवार देर रात एक किसान की बेरहमी के साथ धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक खेतों की रखवाली के लिए ट्रयूबवेल पर सो रहा था। गुरूवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने घटना स्थल से शराब की बोतलें और खाली गिलास पड़े मिले। ग्रामीणों का मानना है कि वारदात से पहले यहां पर शराब पार्टी की गई थी। वहीं मृतक के गले और हाथ में गहरे घाव के निशान हैं। पुलिस जब शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जाने लगी तो परिजन विवाद करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से समझा कर परिजनों को शांत कराया।

टयूवबे पर सोते थे

महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथीगांव निवासी हरिमोहन 45 वर्षीय सिंह यादव पेशे से किसान थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। हरिमोहन चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में मां पुष्पा देवी और भाई भगवान सिंह, जगनायक सिंह, अनिल यादव हैं। वह कानपुर के श्याम नगर में रहने वाली अनिल सिंह के खेतों की रखवाली करते थे। इस वजह से वह अपने घर से 400 मीटर की दूरी पर अनिल के टयूबवेज पर सोते थे।

छोटे भाई की पत्नी से खाना खाने की बात कही थी

बुधवार रात उन्होंने घर पर खाना नहीं खाया था। हरिमोहन के छोटे भाई की पत्नी ने बुधवार रात 10 बजे खाना खाने के लिए फोन किया था। हरिमोहन ने बताया था कि वह खाना खा चुके हैं। अब घर नहीं आएंगे और ट्रयूबवेल पर ही सो जाएंगे। इसके बाद गुरूवार सुबह उनका शव बरामद हुआ है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

डीसीपी इस्ट सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि तीनों हमेशा टयूबवेल पर आते जाते रहते थे। इसके साथ ही वहां पर पार्टी करते थे। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या किन कारणों से की गई है। इसकी जानकारी नहीं सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

You may have missed