मथुरा में अग्रवाल सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी गठित, आशुतोष गर्ग बने जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-10-04 at 12.58.51 PM

रिपोर्ट – योगेश भारद्वाज

मथुरा, 5 अक्टूबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मथुरा जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज को एकजुट करने और तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से आशुतोष गर्ग को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सीए विपिन अग्रवाल और वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग, चेयरमैन योगेंद्र गोयल और उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने मथुरा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।

युवा और महिला इकाई के गठन पर जोर

बैठक के दौरान समाज को अधिक प्रभावी ढंग से संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा गया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाएं। इसके अलावा आने वाले समय में युवा और महिला इकाई का गठन करने का भी आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। इसलिए जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ मंडल, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके माध्यम से सामाजिक सेवा और समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की योजना है।

10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

ब्रज क्षेत्र के चेयरमैन योगेंद्र गोयल ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री, केंद्रीय मंत्री, शीर्ष नेतृत्व और समाज के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही महाराजा अग्रसेन के सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान

ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और मजबूत संगठन के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी पदाधिकारियों से उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रत्येक पदाधिकारी को सामाजिक एकता और सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

50 वर्षों से अधिक समय से समाज को संगठित कर रहा सम्मेलन

उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से देशभर में समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले समाज के लोगों को भी संगठन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब मथुरा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को सम्मेलन से जोड़ा जाएगा। साथ ही सामाजिक सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने पराग गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल और अखिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

सीए विपिन अग्रवाल और वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सोनू हाथी, गौरव अग्रवाल, सौरभ गर्ग, नितिन अग्रवाल, कपिल अग्रवाल और कृष्ण गोपाल अग्रवाल को मंत्री बनाया गया। भूपेंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक सिंघल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में सम्मेलन का विस्तार मंडल और तहसील स्तर तक किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी संगठन को सक्रिय करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारियों और ब्रज क्षेत्र के अधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री सीए विपुल अग्रवाल और वैभव अग्रवाल पार्षद ने किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, नितेश अग्रवाल, रवि गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, शरद गर्ग, योगेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रतुल गंगल, साकेत अग्रवाल, विष्णु गर्ग, सुनील बजाज, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सजल गर्ग, सौरभ अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल और सोनू हाथी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस बैठक के माध्यम से मथुरा जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठनात्मक विस्तार की नई शुरुआत हुई। पदाधिकारियों ने समाज की एकता, सेवा और संगठन को प्राथमिकता देते हुए आगे की कार्ययोजना पर काम करने का संकल्प लिया।

place add (1)

You may have missed