स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने दिया एकता और सेवा का संदेश
Digital UP News Desk
कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय वरिष्ठ समाजसेवी एवं एम.एल.आर. ग्रुप के चेयरमैन सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एकता, भाईचारे, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया।
सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि देश की निरंतर प्रगति के लिए समाज में एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
वरिष्ठ समाजसेवी ने लोगों से स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच आपसी सहयोग, प्रेम और सद्भाव कायम रहेगा तो देश और अधिक मजबूत बनेगा।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “देश मजबूत होगा तो हम सभी मजबूत होंगे।” उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी को बनाए रखने और उसे विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

