मेरठ से वायरल हो रहा ये वीडियो: कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

WhatsApp Image 2026-08-04 at 11.10.15 AM

रिपोर्ट : कृष्णा शर्मा 

मेरठ: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर उनकी पिटाई कर दी। वायरल पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि घटना बाइक सवार द्वारा कांवड़ियों को टक्कर मारने के बाद हुई। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को भ्रामक बताया

मेरठ पुलिस ने वायरल  वीडियो  पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वीडियो में मारपीट का शिकार हुए लोग पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि आम नागरिक हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में कहा गया कि बाइक सवार की टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों ने पकड़ लिया, उनकी पिटाई की और कपड़े तक फाड़ दिए। इस दावे के साथ वीडियो भी व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। मेरठ पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वह सही नहीं है।

पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे लोग पुलिसकर्मी नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट साझा न करें। इस मामले में सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जबकि पुलिस का आधिकारिक पक्ष इससे अलग है। ऐसे में जांच पूरी होने या आधिकारिक तथ्यों के सामने आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

You may have missed